IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रहे इन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अजित अगरकर के सामने पेश की टीम इंडिया की दावेदारी

इस आईपील के सीजन में कुछ युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। इस सीजन के प्रदर्शन के आधार पर बीसीसीआई इन 5 खिलाड़ियों को जल्दी मौक़ा डे सकते हैं।

iconPublished: 10 Apr 2025, 01:08 PM
iconUpdated: 10 Apr 2025, 01:21 PM

भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) को युवा खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा मंच माना जाता है क्योंकि वें इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर अपने टैलेंट को दिखा सकते हैं। आईपीएल में खेले गए अभी तक के 23 मुकाबलों में काफी युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से कमाल किया हैं।

इस सीजन कुछ खिलाड़ियों ने डेब्यू किया वहीं कुछ खिलाडियों के पास अनुभव था लेकिन इस बार काफी अनकैप्ड खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा हैं। ढेर सारे युवा खिलाड़ियों ने अपनी टीम को मुकाबले जिताए है और इसी कारण में हम आज बात करेंगे 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो IPL के बदौलत टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं।

IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी बना सकते है टीम इंडिया में जगह:

वैभव अरोड़ा:

इस लिस्ट में पहला नाम कोलकाता नाईट राइडर्स के तेज़ गेंदबाज़ वैभव अरोड़ा का हैं। इस IPL सीजन अभी तक उन्होंने 4 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 6 विकेट चटकाए हैं। पिछले सीजन भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 10 मुकाबलों में 11 विकेट निकाली थी।

विप्रज निगम:

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए विप्रज निगम ने बल्ले और गेंद दोनों से ही कमाल दिखाया हैं। लखनऊ के खिलाफ डेब्यू मुकाबले में ही उन्होंने 39 रनों से मुकाबला जिताया था। इसके अलावा इस सीजन वें लगातार अच्छी गेंदबाज़ी भी कर रहे हैं।

अश्विनी कुमार

इस लिस्ट में अगला नाम मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज़ अश्विनी कुमार का हैं। इस सीजन अपने डेब्यू मुकाबले में ही उन्होंने 4 विकेट चटका कर सभी को इम्प्रेस कर दिया था।

दिग्वेश राठी:

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे दिग्वेश राठी अपने जश्न मानाने के तरीके के लिए काफी मशहूर हैं वहीं उनका प्रदर्शन भी कमाल का रहा हैं। उन्होंने 5 मुकाबलों में 7 विकेट चटकाए है और इस दौरान उनकी इकोनोमी 8 से भी कम रही हैं।

प्रियांश आर्या

इस लिस्ट में अगला नाम प्रियांश आर्या का है जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मात्र 39 गेंदों में ही शतक जड़ दिया था। उन्होंने इस मुकाबले में काफी रिकॉर्ड बनाए थे वहीं बाकी मुकाबलों में भी वें आक्रामक शुरुआत दिला रहे हैं।

Read More Here:

MS Dhoni की टीम की बखिया उधेड़ने वाले Priyansh Arya का Gautam Gambhir से है खास कनेक्शन? पिता ने खोला बड़ा राज