IPL 2025: पांच बार की आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपने खराब प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में है। टीम में करोड़ों रुपये में खरीदे गए कई खिलाड़ी हैं जो अब तक अपना कमाल नहीं दिखा पाए हैं।
रोहित-हार्दिक नहीं इन 4 खिलाड़ियों ने Mumbai Indians को लगाया करोड़ो का चूना, न बना रहे हैं रन, न ले पा रहे हैं विकेट
Table of Contents
4 Flop Players of Mumbai Indians in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस को सबसे मजबूत टीमों में से एक माना जाता है। इसके पीछे बड़ी वजह मुंबई का पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतना है। लेकिन पहले आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन और अब आईपीएल 2025 में भी यही कहानी देखने को मिल रही है।
ऐसा तब हुआ जब आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान कई बड़े खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) खेमे में शामिल कर टीम में बदलाव किए गए हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी हर मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं। लेकिन वे अपने प्रदर्शन से टीम की नैया नहीं बचा पा रहे हैं।
इन 4 खिलाड़ियों ने Mumbai Indians को लगाया करोड़ो का चूना
दीपक चाहर
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए दीपक चाहर को रिटेन नहीं किया था। जिसके बाद आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उन पर बोली लगी। इस दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उन्हें 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा। लेकिन वह मुंबई के लिए कोई बड़ा कमाल नहीं कर पा रहे हैं। आईपीएल 2025 में अब तक दीपक चाहर 6 मैचों में 10.66 की इकॉनमी से सिर्फ 4 विकेट ही ले पाए हैं।
रायन रिकलटन
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने रयान रिकेल्टन को 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन वह भी टीम के लिए कुछ बड़ा नहीं कर पा रहे हैं। आईपीएल 2025 में अब तक उन्होंने 6 मैचों में 29.25 के औसत से 117 रन बनाए हैं। जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है।
विल जैक्स
विल जैक्स आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे। लेकिन आईपीएल 2025 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। करोड़ों का यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ। क्योंकि आईपीएल 2025 में विल जैक्स ने 5 मैचों में सिर्फ 54 रन बनाए हैं और सिर्फ 1 विकेट ले पाए हैं।
ट्रेंट बोल्ट
ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा था। लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें 12.50 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। करोड़ों का यह दांव भी आईपीएल 2025 में मुंबई के काम नहीं आ रहा है। क्योंकि ट्रेंट बोल्ट आईपीएल 2025 में अब तक 6 मैचों में 9.38 की इकॉनमी से सिर्फ 5 विकेट ही ले पाए हैं।
Read More Here:
रेड छोड़कर ग्रीन जर्सी में क्यों उतरी RCB टीम? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी और कैसा है रिकॉर्ड
Riyan Parag को दिया गया गलत आउट? अंपायर ने आउट दिया तो मैदान पर हुई बहस! क्रिकेटर ने कही ये बात