3 कारण क्यों करूण नायर को मिलना चाहिए इंग्लैंड दौरे पर मौका, बल्ले से लगा सकते हैं रनों का अंबार

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जा रही है। इस दौरे पर टीम इंडिया में पिछले 8 साल से वापसी का इंतजार कर रहे Karun Nair की वापसी हो सकती है।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 13 May 2025, 01:01 PM
iconUpdated: 13 May 2025, 01:02 PM

Why Karun Nair should get a chance to tour England: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीनें इंग्लैंड का दौरा करने जा रही है। इस दौरे पर टीम इंडिया को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का सेलेक्शन जल्द ही होने की उम्मीद है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद कई बल्लेबाजों के लिए वापसी का रास्ता खुलने की उम्मीद है। जिसमें करुण नायर (Karun Nair) का भी नाम सामने है।

Karun Nair की क्यों होनी चाहिए इंग्लैंड दौरे पर वापसी

करुण नायर (Karun Nair) ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार टेस्ट मैचों में 2017 में शिरकत की थी। इसके बाद से वो टेस्ट फॉर्मेट से दूर हैं। भारत के लिए तिहरा शतक लगा चुके करुण नायर को इंग्लैंड दौरे पर वापसी का मौका मिलना चाहिए। चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं क्यों करुण नायर की इंग्लैंड दौरे पर होना चाहिए वापसी।

#3. आईपीएल 2025 में दिखाया रंग

आईपीएल में करुण नायर (Karun Nair) को पिछले कुछ सालों से बिल्कुल ही गायब देखा जा रहा था। जहां उन्हें कुछ खास मौके नहीं मिले हैं। करुण नायर को इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी पलों में 75 लाख रूपये की बेस प्राइज में खरीद लिया। इसके बाद करुण नायर को शुरुआती मैचों में तो मौके नहीं मिल सके। लेकिन जैसे ही उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ मौका मिला। उन्होंने मौके को दबोच लिया और 89 रन की कमाल की पारी खेली। इसके बाद भी नायर ने कुछ आकर्षक पारियां खेलकर बताया है कि वो टीम इंडिया में वापसी को तैयार हैं।

#2. काउंटी क्रिकेट खेलने का अनुभव

कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज करुण नायर को टीम इंडिया से बाहर करने के बाद वो फिर से वापसी की कोशिश में जुट गए। जहां वो सीधे इंग्लैंड कूच कर गए वहां उन्होंने काउंटी क्रिकेट में नॉर्थटम्पनशायर की टीम से करार किया। करुण नायर ने 2 सीजन काउंटी क्रिकेट खेला और 10 मैचों में 56.61 की शानदार औसत से उन्होंने 736 रन बनाए। इस तरह से वो इंग्लैंड में खेलने का अच्छा अनुभव हासिल कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टीम में वापसी का मौका देना चाहिए।

#1 घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन

करुण नायर (Karun Nair) सालों से टीम इंडिया से दूर है। लेकिन इस बार अचानक ही उनकी चर्चा इसलिए होने लगी है कि उनके लिए ये घरेलू सीजन काफी शानदार रहा है। विदर्भ की टीम से खेलने वाले करूण नायर ने घरेलू क्रिकेट में तीनों ही फॉर्मेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन रणजी ट्रॉफी में 16 मैचों की 9 पारियों में 863 रन का योगदान दिया और विदर्भ को रणजी चैंपियन बनवाने में खास योगदान दिया। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर ने 9 पारियों में ही 779 रन बनाए जिसमें 5 शतक लगाए। इस प्रदर्शन को देख तो उन्हें मौका मिलना चाहिए।

Also Read- रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद 8 बल्लेबाजों लिए टीम इंडिया में खुल सकता है रास्ता, एक के पास 8 साल बाद वापसी का मौका