Rohit Sharma होंगे मुंबई इंडियंस से बाहर? ये 3 खिलाड़ी हिटमैन को प्लेइंग 11 में कर सकते हैं रिप्लेस

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जोरदार वापसी की, लेकिन Rohit Sharma की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

iconPublished: 02 Apr 2025, 02:22 PM

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी की है जहां उन्होंने अपने तीसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाईट राइडर्स को हराया था। उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था और एक आसान जीत अपने नाम कर ली थी। उनके इस जीत की काफी ज्यादा तारीफ हो रही हैं।

हालाँकि इस मुकाबले के बाद भी मुंबई इंडियंस के लिए कुछ परेशानी बरकरार हैं। उनके टॉप आर्डर और सबसे अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा इस वक़्त फॉर्म में नहीं है और उनको लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं जिस कारण कुछ रिपोर्ट्स भी सामने निकल कर आ रही हैं।

Rohit Sharma का प्रदर्शन रहा है निराशाजनक:

इस आईपीएल के सीजन में Rohit Sharma का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में खाता भी नहीं खोला था वहीं अभी तक 3 मैच में वें सिर्फ 21 रन ही बना पाए हैं। इसी कारण ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 से भी बाहर किया जा सकता हैं।

Rohit Sharma was bowled for 8, Gujarat Titans vs Mumbai Indians, IPL 2025, Ahmedabad, March 29, 2025

इस सीजन में पहली बार रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे है जिस कारण ये सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर उनके प्रदर्शन में सुधार नहीं होता है तो क्या उनका रोल ही पूरे तरीके से खत्म हो जाएगा क्या।

कौनसे 3 खिलाड़ी कर सकते है रिप्लेस:

Rohit Sharma को प्लेइंग 11 से हटाया जाता है तो विल जैक्स उनके ओपनर के तौर रिप्लेस कर सकते हैं। वें बाकी लीग में ओपनर की ही भूमिका निभाते हैं। वही इसके अलाव नमन धीर और कृष्णन श्रीजीत के रूप में 2 और टॉप आर्डर के बल्लेबाज़ मौजूद हैं।

LSG से है अगला मुकाबला:

मुंबई इंडियंस के बारे में बात की जाए तो उनका अब अगला मुकाबला 4 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हैं। वें इस मुकाबले एम अपने फॉर्म को जारी रखते हुए एक और जीत अपने नाम करने का प्रयास कर सकते हैं।

Read more:

रिंकू सिंह ने तोड़ा शाहरुख खान की बेटी Suhana Khan का दिल, तस्वीर हुई वायरल