Virat Kohli: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में इन 4 बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं विराट कोहली, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Virat Kohli Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में विराट कोहली ये 4 रिकॉर्ड्स तोड़ सकते हैं।

iconPublished: 08 Mar 2025, 05:35 PM
iconUpdated: 08 Mar 2025, 05:40 PM

Virat Kohli Records IND vs NZ Final: विराट कोहली (Virat Kohli) ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने 100* रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में Virat Kohli के बल्ले से 84 रनों की अहम पारी निकली थी। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में किंग कोहली 4 बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकते हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल

2025 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों के बीच खिताबी भिड़ंत 09 मार्च, रविवार को होगी। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे से होगी, जबकि मुकाबले के लिए टॉस 2 बजे होगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल में Virat Kohli के 4 रिकॉर्ड

1- सबसे पहले तो Virat Kohli न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है। दिग्गज तेंदुलकर ने अपने करियर में कीवी टीम के खिलाफ 42 मैचों में 1750 रन बनाए हैं। वहीं कोहली ने 32 मैचों में 1656 रन बना लिए हैं। सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 95 रनों की पारी खेलनी होगी।

2- न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच के जरिए विराट वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा 14234 रनों के साथ फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। वहीं किंग कोहली ने अब तक 14180 रन बना लिए हैं। इस लिहाज से कोहली को वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 55 रन स्कोर करने होंगे।

3- विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर मौजूद है। गेल ने 791 रन बनाए, जबकि कोहली 746 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। इस लिहाज से कोहली को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए 46 रन स्कोर करने की जरूरत है।

4- विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं। गांगुली ने 13 मैचों में 12 कैच लपके हैं। वहीं कोहली ने 17 मैचों में 11 कैच पकड़े हैं। अब कोहली को गांगुली का यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 2 कैच पकड़ने होंगे।

Read more:

पाकिस्तान क्रिकेट में संकट, हफीज ने पूर्व दिग्गजों पर साधा निशाना, Waqar Younis ने दिया करारा जवाब