IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने किया 7,150 किलोमीटर का ट्रैवल, भारत को मिला दुबई का फायदा; फाइनल से पहले लगा गंभीर आरोप

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल दुबई में खेला जा रहा है। मुकाबले से पहले भारत पर गंभीर आरोप लगा है।

iconPublished: 09 Mar 2025, 03:08 PM
iconUpdated: 12 Mar 2025, 04:15 PM

IND vs NZ Final Dubai: भारत और न्यूजीलैंड के बीच (IND vs NZ) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल दुबई में खेला जा रहा है। मुकाबले से पहले पाकिस्तान की तरफ से बड़ा आरोप लगाते हुए कहा गया कि फाइनल में खेल रही न्यूजीलैंड टीम को 7,150 किलोमीटर का ट्रैवल करना पड़ा, जबकि टीम इंडिया को कोई ट्रैवल नहीं करना पड़ा।

भारत को मिला दुबई का फायदा (IND vs NZ)

दरअसल पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज जुनैद खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में बिल्कुल भी ट्रैवल नहीं करना पड़ा, जिससे उनको बड़ा फायदा पहुंचा है . जुनैद खान का मानना है कि टीम इंडिया को दुबई में सारे मैच खेलने से बड़ा फायदा पहुंचा है।

पाकिस्तान की मेजबानी में हुई चैंपियंस ट्रॉफी

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही है, लेकिन टीम इंडिया ने अपने सभी मैच दुबई में खेले। टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई, जिसके चलते फाइनल (IND vs NZ) भी दुबई में ही खेला जा रहा है।

जुनैद खान ने भारत पर लगाया आरोप

जुनैद खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मैचों के बीच तय की गई दूरी: न्यूजीलैंड: 7,150 किमी - दक्षिण अफ्रीका: 3,286 किमी - भारत: 0 किमी।"

इसके आगे पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने लिखा, "कुछ टीमें स्किल की बदौलत जीत हासिल करती हैं, तो कुछ शेड्यूल की बदौलत जीत हासिल करती हैं।"

गौतम गंभीर ने दिया था वेन्यू के फायदे पर जवाब

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने दुबई में खेलने के फायदे पर जवाब देते हुए कहा था, "कौन सा फायदा? हम आईसीसी अकेडमी में अभ्यास करते हैं, जहां के हालात यहां स्टेडियम से काफी अलग हैं। कुछ लोग हमेशा शिकायत करते रहते हैं, उन्हें बड़ा होने की जरूरत है."


Read more:

Virat Kohli के नाम एक और बड़ा कीर्तिमान, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के साथ रचा इतिहास