IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 252 रनों का लक्ष्य, स्पिनर्स ने किया कमाल; तेज गेंदबाजों की हुई कुटाई

IND vs NZ Champions Trophy Final 2025 Innings: दुबई में खेले जा रहे फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 251/7 रन बोर्ड पर लगाए।

iconPublished: 09 Mar 2025, 05:34 PM
iconUpdated: 18 Dec 2025, 04:39 PM

IND vs NZ Champions Trophy Final 2025 Innings Highlights: दुबई में चैंपियंयस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच (IND vs NZ) खेला जा रहा है। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 251/7 रन बोर्ड पर लगाए। मुकाबले में अच्छी शुरुआत करने वाली कीवी टीम पारी बढ़ने के साथ कमजोर होती नजर आई। भारत के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की गेंदबाजी की। वहीं तेज गेंदबाज शमी और हार्दिक की जमकर कुटाई हुई।

रोहित शर्मा हारे टॉस (IND vs NZ)

मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक बार फिर टॉस गंवा दिया। इस मैच के जरिए रोहित शर्मा ने वनडे में लगातार 12वां हारा। इस तरह न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम का यह फैसला ज्यादा कुछ खास साबित नहीं हुआ।

न्यूजीलैंड को मिली अच्छी शुरुआत, फिर ध्वस्त हुई टीम (IND vs NZ)

पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड टीम को विल यंग और रचिन रवींद्र की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 (47 गेंद) रनों की साझेदारी की।

लेकिन इसके बाद कुछ देर तक टीम को कोई अच्छी साझेदारी नहीं मिल सकी। फिर पांचवें विकेट के लिए डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने 57 (87 गेंद) रनों की साझेदारी की। इसके बाद माइकल ब्रेसवेल और डेरिल मिचेल ने 46 (47 गेंद) रनों की छोटी लेकिन अहम साझेदारी की।

इसके बाद भी टीम को कोई बड़ी साझेदारी नहीं मिली सकी। टीम के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 101 गेंदों में सिर्फ 3 चौकों की मदद से 63 रनों की पारी खेली।

भारत की गेंदबाजी

मुकाबले में भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। वहीं हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को कोई सफलता नहीं मिल सकी। शमी ने सबसे ज्यादा 9 ओवर में 74 रन खर्चे। इसके अलावा हार्दिक ने 3 ओवर में 10 की इकॉनमी से 30 रन लुटाए।


Read more:

वरुण चक्रवर्ती के सामने विल यंग की सिट्टी पिट्टी गुम, Kuldeep yadav ने रचिन रवींद्र को चारों खाने किया चित; देखें कैसे हुआ दोनों का 'अंत